खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में यूरिया खाद की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक जिला सहकारी बैंक का कर्मचारी है और दूसरा ट्रांसपोर्टर का सुपरवाइजर है। आरोप है कि इन्होने मिलीभगत से रेलवे के माल गोदाम से पांच ट्रकों में लगभग 3000 बोरी यूरिया खाद ग्रामीण सोसाइटी में पहुंचाने के लिए उठाया और रास्ते से गायब कर दिया। उन्होंने ग्रामीण सोसाइटी की फर्जी सील और हस्ताक्षर करके फर्जी रिसीविंग भी बना ली। जब सोसायटी में खाद नहीं पहुंचा और किसानों ने हल्ला मचाया तब मामला उजागर हुआ। पुलिस ने अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
आधे रास्ते से गायब कर दिया खाद से भरा ट्रक




