हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रौद्र रूप दिखाया है. जिससे मची भारी तबाही से हिमाचल उभर नहीं पा रहा है. बीते 72 घंटों के दौरान राज्य में बादल फटने की 14 और फ्लैश फ्लड की 3 घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनमें अकेले मंडी जिले में 13 स्थानों पर बादल फटे, जिससे सबसे अधिक तबाही हुई है. मानसून से अब तक 69 मौतें हुई हैं. 110 लोग घायल हुए हैं. 37 लोग अभी भी लापता हैं. 495 करोड़ का कुल नुकसान प्रदेश हो चुका है. भूस्खलन से 246 सड़कें बंद पड़ी हैं. 404 ट्रांसफार्मर ठप हैं.





