पथरिया -विगत दिनों पथरिया ब्लॉक के ग्राम बावली अंतर्गत प्राथमिक शाला के भवन में अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग की टीम ने 10 पेटी शराब के साथ 30 लीटर स्पिरिट जप्त करने के कार्यवाही की है। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी मे है। वहीं अब युवा कांग्रेस भी स्कूल में शराब पाए जाने के मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है।
ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार इस अवैध कारोबार को रोकने में असफल है और इन्हें संरक्षण भी दे रही है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा शुक्रवार के दिन पथरिया स्थित शासकीय देसी शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के पदाधिकारीओ ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर इस प्रदर्शन की जानकारी दी है।
इस अवसर पर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत, मुंगेली विधानसभा उपाध्यक्ष साहिल हुसैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, पथरिया पार्षद दीपक साहू, रौनी गेंदले, कुशल निर्मलकर सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


