Womens World Cup 2025 Final : बेटियों ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया
Womens World Cup 2025 Final : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर ढेर हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती तीन विकेट जल्द गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक जमाया और टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 98 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उनके अलावा एनरी डर्कसन ने 35 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं सके। पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।
Previous ArticleCG NEWS : खून से लथपथ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
Related Posts
Add A Comment
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.





