दिल्ली में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में देशभर से कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से लगभग 5 हजार कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज भी दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रमुख रूप से शामिल होंगे।





