Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां व्यास तालाब के पास करीब डेढ़ साल का बालक लावारिस हाल में मिला।
CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां व्यास तालाब के पास करीब डेढ़ साल का बालक लावारिस हाल में मिला। अज्ञात व्यक्ति ने उसे तालाब के पास छोड़ दिया था। बालक के हाथ में एक चिठ्ठी मिली है। उसमें बालक को अपना लेने की अपील की गई है। इसकी सूचना पर पुलिस ने बालक को सीडब्ल्यूसी को सौप दिया है।





