Author: Khem Lal Sahu

बिलासपुर। मोबाइल फोन आज जरूरत से आगे हमारी दिनचर्या का एक तरह से अहम हिस्सा बन चुका है। हम क्या खोजते हैं, किससे बात करते हैं और किस लिंक पर क्लिक करते हैं, हर गतिविधि का डिजिटल निशान बनता है। इसी डिजिटल व्यवहार को पढ़कर साइबर ठग अपनी रणनीति तय कर रहे हैं। सरकारी चेतावनियों और जागरूकता अभियानों के बावजूद जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बड़ी वजह हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां डिजिटल सुविधा के इस दौर में साइबर अपराध की सबसे बड़ी वजह हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां बन रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग, स्कूल एडमिशन, लोन…

Read More

रायपुर: नए साल और उसकी पूर्व संध्या को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस एडवाइजरी जल्द होगी जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार नववर्ष के जश्न को लेकर शनिवार या रविवार तक एडवाइजरी जारी की जाएगी। इसमें ट्रैफिक व्यवस्था, शराब सेवन, आतिशबाजी और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल रहेंगे। होटल, क्लब और फार्म हाउस पर रहेगी कड़ी नजर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को…

Read More

छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अब प्रॉक्सी प्रतिनिधियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, विशेष रूप से महिला पार्षदों के पति, रिश्तेदार या नातेदार, किसी भी स्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान के बाद कार्रवाई इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पहले ही संज्ञान लिया था। आयोग को मिली शिकायतों में कहा गया था कि कई स्थानों पर निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की…

Read More

 अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों को पता करने में जुट गई है। फांसी के फंदे पर लटका मिला शव मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां सीतापुर के केरजू…

Read More

 राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खमतराई ओवरब्रिज पर चलती हुई स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने समय रहते चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा निवासी विष्णु साहू अपनी एक रिश्तेदार को इलाज के लिए DKS अस्पताल रायपुर में भर्ती कराने…

Read More

रायपुर: थाना कबीर नगर में दर्ज आनलाइन ट्रेडिंग ठगी के मामले में पुलिस ने इंदौर (मप्र) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाट्सएप ग्रुप के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने और रकम हड़पने में शामिल था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुमित कुमार शुक्ला को चार नवंबर 2024 को एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग से अधिक प्रॉफिट का दावा कर एक एप डाउनलोड कराया गया। शुरुआत में लाभ दिखाकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में 26,07,429 रुपये जमा कराए गए। जब प्रार्थी ने लाभ की राशि निकालने (विड्राल) का प्रयास किया तो विड्राल नहीं…

Read More

 रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। म। ताजा मामला अमलीडीह कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां एक फ्लैट के भीतर ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती समेत कुछ युवक खुलेआम ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं। टेबल पर नोट रखकर नशे का सेवन किया जा रहा है, जिससे यह साफ होता है कि नशे का कारोबार अब घरों और फ्लैटों तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि रायपुर पुलिस अब तक सूखे नशे से जुड़े करीब 79 पैडलर्स को…

Read More

 रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में संपत्तियों की बाजार दरों को लेकर प्रशासनिक सुधार किए हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित वर्ष 2025-26 की नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में प्रभावी हो गई हैं। लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हुए इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संपत्ति मूल्यांकन व्यवस्था को पारदर्शी, तार्किक और जनसुलभ बनाना है। दरों को बाजार मूल्य के करीब लाने का प्रयास नवीन गाइडलाइन में दरों को वास्तविक बाजार मूल्य के करीब लाने का प्रयास किया गया है। बाजार विश्लेषण के अनुसार, प्रदेश में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उदाहरण…

Read More

रायपुर: प्रदेश में एक जनवरी से सभी सरकारी काम ऑनलाइन होंगे। राज्य सरकार की ओर से ई-ऑफिस के माध्यम से काम करने के लिए सभी विभागों, संभागायुक्त और कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि एक जनवरी से सभी विभागाध्यक्ष, संभाग आयुक्त और कलेक्टर कार्यालय में संपूर्ण कार्यालयीन नस्ती और डाक का संपादन ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। विभाग प्रमुख के अनुमोदन के बिना कोई भी फिजिकल फाइल संचालित नहीं किया जाए। ऐसे प्रकरण जिस पर शासन स्तर पर…

Read More

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के कुकुकर्दी हरदी में रहने वाला ग्रामीण दोस्तों के साथ मछली मारने के लिए गया था। इसी दौरान करंट से ग्रामीण की मौत हो गई। साथियों ने उसकी लाश नाले में छुपा दी। रात को उन्होंने लाश शिवनाथ नदी में बहा दी। बारिश के कारण नदी के तेज बहाव में शव बह गया। चार महीने बाद साथियों ने इसकी जानकारी ग्रामीण के स्वजन को दी। गांव के लोगों के बीच हुए समझौते में चार लाख रुपये में दोनों पक्ष के बीच समझौता भी हो गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह है पूरा…

Read More