Author: Khem Lal Sahu

 रायपुर। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से 27 लाख 50 हजार 822 नाम कटने की तैयारी है। यानी लगभग हर आठवां मतदाता मतदाता सूची से बाहर हो सकता है। नाम कटने के पीछे कारण सिर्फ मृत्यु नहीं हैं। शहरों के भीतर और बाहर तेजी से हुआ माइग्रेशन और बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहना भी इसकी बड़ी वजह बनी है। सत्यापन में सामने आया है कि 6,40,115 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम मतदाता…

Read More

राजनांदगांव। जिले में शराब के अवैध भंडारण और नकली स्‍टीकर लगाकर बिक्री की साजिश नाकाम हो गई। 17 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मुसराखुर्द में शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी और पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम बीरबल वर्मा निवासी ग्राम मुसराखुर्द और चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन निवासी ग्राम छीपा बताया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी बलबीर सिंह भाटिया निवासी देवरी,…

Read More

भिलाई। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनी मार्ग पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठी युवती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे रायपुर एम्स में रेफर किया गया है। बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई हैं। वहीं दोनों युवती ग्राम गनियारी की निवासी हैं और भिलाई-3 किसी काम से आईं थी, लिफ्ट लेकर वे वापस अपने गांव लौट रहीं थीं। चालक को सिर पर आई गंभीर चोटें भिलाई तीन…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में राशन कार्ड का मुद्दा गुंजा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में मंत्री दयालदास बघेल को घेरते हुए कहा, भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। ए पी एल राशन कार्ड को बीपीएल कार्ड में बदला गया।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं। प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा, सड़कों की स्थिति, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे। इन विषयों को लेकर शिक्षा विभाग से…

Read More

Chhattisgarh JSKB Appointments: सहकारिता विभाग से जारी आदेशानुसार बिलासपुर बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह अध्यक्ष, रजनी साहू उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। Chhattisgarh JSKB Appointments: रायपुर: राज्य शासन ने चार जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की है। अब तक इन बैंकों में कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी रहे हैं। Chhattisgarh JSKB Appointments: सहकारिता विभाग से जारी आदेशानुसार बिलासपुर बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह अध्यक्ष, रजनी साहू उपाध्यक्ष, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष पूर्व महामंत्री भाजपा भरत वर्मा उपाध्यक्ष, दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, नरेश यदु उपाध्यक्ष, अंबिकापुर राकिशुन सिंह अध्यक्ष जगदीश साहु उपाध्यक्ष, और जगदलपुर में पूर्व सांसद दिनेश…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्री बस खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 5 यात्री गंभीर हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर बिहार से रायपुर जा रही थी। तड़के रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा के पास हाइवे पर खड़ी ट्रेलर से बस की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का ब्रेकडाउन था, जिसके कारण ट्रेलर हाइवे पर ही खड़ी थी। हादसे में बस सवार 12…

Read More

अंबिकापुर : उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में सोमवार और मंंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि यह कुछ घंटे में ही समाप्त हो गया लेकिन दृश्यता कम होने से इससे कहीं-कहीं आवागमन पर असर पड़ा। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे आ रही गर्म हवा और निचले स्तर पर मौजूद ठंडी हवा के मिलने से कोहरा बन रहा है। मौसम विभाग की भाषा में इसे संवहनीय कोहरा कहा जाता है जिसकी अवधि कम समय की होती है। वहीं विक्षोभ के बाद छाने वाला कोहरा लंबी अवधि को होता है जिसे संघनन कोहरा कहा…

Read More

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी रविवार से शुर होने जा रहा है। आज 14 दिसंबर से शुरू होने वाला ये सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन नवा रायपुर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में होगा। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा. हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है।  बता दें कि, छत्तीसगढ़…

Read More

दिल्ली में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में देशभर से कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से लगभग 5 हजार कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज भी दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। बीजेपी के आरोपों का कांग्रेस की तरफ से जवाब बीजेपी द्वारा घुसपैठियों और विपक्ष पर लगाए गए आरोपों पर दीपक बैज…

Read More

रायपुर: राज्य सरकार ने भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसानों और भूमि स्वामियों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भूमि स्वामी सरकारी पोर्टल पर आवेदन करके घर बैठे ही अपने जमीनों का डायवर्सन करा सकेंगे। राजस्व विभाग ने इस नई व्यवस्था की अधिसूचना शनिवार को राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। नए नियमों के तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि डायवर्सन के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुज्ञा की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन संबंधित जिले के एसडीएम तक ऑनलाइन पहुंचेगा और एसडीएम को 15…

Read More