Author: Khem Lal Sahu
रायपुर। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्मार्ट-पीडीएस लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि स्मार्ट-पीडीएस अगले साल पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा। इसके बाद राशन कार्डधारी किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। सचिव ने बताया कि प्रदेश की 6,585 उचित मूल्य दुकानों के पास अपना दुकान–सह–गोदाम भवन नहीं है और ये किराये…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष प्रस्तावित जनगणना से पहले बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की सूची से छत्तीसगढ़ के 708 गांवों के नाम ही गायब है। वजह यह है कि इन गांवों को नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत की सीमा में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन इसका नोटिफिकेशन सांख्यिकी विभाग को भेजना ही भूल गए। बस्तर, कोरबा, रायगढ़, कोंडागांव और रायपुर के गांव अपडेट ही नहीं. अब ग्रामीण और शहरी सीमा तय करने में अफसरों की परेशानी बढ़ गई हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने गांवों के शहरीकरण का नोटिफिकेशन जारी…
Mungeli SIR News मुंगेली: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने इस कार्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 26 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और अभिहित अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर कुमार ने सम्मानित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। Mungeli SIR News उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनकी कार्ययोजना, रणनीति और क्षेत्रीय अनुभव के संबंध में विस्तृत जानकारी भी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 (CGPSC 2025 Notification) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 2024 में 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन था, इस वर्ष 238 पदों के साथ भर्ती जारी की गई है। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तरह लगभग 200-250 के दायरे में बनी हुई है, जिससे राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग दिखती है। इस बार सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होंगे। इसके बाद 29…
मल्हार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा के छात्र की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश भड़क गया है। बुधवार को छात्र-छात्राओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल के गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किए। आक्रोशित विद्यार्थी कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी छात्र की मौत को गंभीर माना है। साथ ही एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। छात्रों ने हर्षित यादव की मौत के मामले में इलाज में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नाराज छात्र और छात्राएं प्रबंधन के खिलाफनारेबाजी करते हुए सड़क…
रायपुर: प्रदेश के 13 हजार से अधिक माध्यमिक और हाई स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को आने वाले शैक्षणिक सत्र से ही लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके बाद बच्चों को पढ़ाई के लिए डिजिटल माध्यम, ऑडियो-वीडियो कंटेंट और ऑनलाइन शिक्षण का लाभ पहले से कहीं अधिक सुगमता से मिलेगा। प्रदेश में फिलहाल 1,388 स्कूलों में कंप्यूटर लैब और 5,857 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित हैं। स्कूलों की संख्या को देखते हुए यह सुविधा अभी भी सीमित दायरे में थी। अब शिक्षा विभाग ने स्मार्ट…
रायपुर: प्रदेश में अचल संपत्तियों की सरकारी गाइडलाइन दरों में अचानक की गई भारी-भरकम बढ़ोतरी ने संपत्ति बाजार में हलचल मचा दी है। राजधानी समेत कई जिलों में दरें 20 प्रतिशत से लेकर 10 गुना तक बढ़ा दी गई हैं। नई दरों के लागू होते ही जमीन और मकानों की रजिस्ट्री में टैक्स कई गुना बढ़ गया है, जिससे मध्यम वर्ग को सबसे बड़ा झटका लगा है। सोमवार को नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और रायपुर कलेक्टर को संबोधित कड़ा आपत्ति–ज्ञापन सौंप कर दर वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि…
सूरजपुर: रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम नारायणपुर स्थित निजी विद्यालय हंस वाहिनी विद्या मंदिर में शिक्षा के नाम पर अमानवीय हरकत का मामला सामने आया है। नर्सरी के एक मासूम बच्चे को होमवर्क न करने और शरारत की शिकायत पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने टी-शर्ट के सहारे पेड़ में लटकाकर सजा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वीडियो सामने आते ही बच्चे के स्वजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बाद में प्रबंधन ने उन्हें मनाने की कोशिश की। इसी बीच रामानुजनगर पुलिस और बीईओ डीएस लकड़ा भी मौके…
जगदलपुर: प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ विशेष जोनल कमेटी (एमएमसी जोन) ने 22 नवंबर को एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें तीनों राज्यों की सरकारों से अस्थायी संघर्ष विराम का अनुरोध किया है। संगठन ने आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना पर सामूहिक फैसला लेने के लिए 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा है। समर्पण पर सामूहिक निर्णय के लिए चाहिए समय. एमएमसी जोन के प्रवक्ता ‘अनंत’ द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्यों (कॉमरेड सोनू दादा और चंदना) द्वारा सशस्त्र संघर्ष को अस्थाई रूप से विराम देने के निर्णय…
CG NEWS : बोड़ला: कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के सूपखार जंगल में रविवार सुबह सामने आई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय चरवाहे गुनीराम यादव शनिवार सुबह भैंस चराने निकले थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। रविवार सुबह सूपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के घने जंगल में उनकी आधी देह बरामद हुई। शरीर पर गहरे दांतों और पंजों के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हो गया कि उन पर हमला किसी सक्रिय बाघिन ने किया था। परिजनों ने बताया कि गुनीराम अपने पोता के साथ रोज की तरह भैंस चराने…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
