Author: Khem Lal Sahu
राजधानी के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी NUVAMA स्टॉक ब्रोकर का हवाला देकर एक उपअभियंता से कुल 9 लाख 75 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार जगने, जो लोक निर्माण विभाग, सेतु उपसंभाग गरियाबंद में उपअभियंता हैं, ने थाने में पहुंचकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी पीड़ित के अनुसार, उन्हें मोबाइल नंबर 79873-36425 से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले ने खुद को NUVAMA फर्म का एडवाइजर बताते हुए कहा कि कम्पनी SEBI रजिस्टर्ड है और सुरक्षित तरीके से निवेश कर ग्राहकों को लाभ दिलाती है। भरोसा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इससे प्रदेशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इन विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध. कक्षा 10वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित सभी मुख्य विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। कक्षा 12वीं – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र और…
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में टाइल्स कटिंग के दौरान हुए हादसे में टाइल्स मिस्त्री की गर्दन मशीन से कट जाने के कारण मौके स्थल पर मौत हो गई। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि मृतक योगेश शर्मा पिता अमर सिंह शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी फरीदनगर सुपेला का रहने वाला था। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम वर्मा पिता जुहू राम नाथ वर्मा उम्र 60 वर्ष के घर में टाइल्स कटर मशीन से…
CG SIR Process: वर्तमान में चल रहा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तकनीकी चुनौतियों से घिर गया है। सर्वे ऐप और संबंधित पोर्टल पर 2003 के रिकॉर्ड उपलब्ध न होने से कई परिवारों को नए मतदाताओं के नाम जोडऩे में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और गंभीर दिखाई दे रही है। CG SIR Process: बहुओं व नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में अड़चन. सर्वे में लगे कर्मचारियों का कहना है कि लिंक बार-बार फेल होने की वजह से दूसरे राज्यों की वोटर लिस्ट भी नहीं खुल पा रही, जिससे विवाह के बाद…
खूंखार नक्सली नेता हिड़मा को मार गिराने की खबर है। छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर इस समय दो अलग-अलग मुठभेड़ चल रही हैं। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई, जिसमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का के मारे जाने की बात सामने आई है। दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में 6 नक्सली मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को लेकर सामने आई जानकारियां चौंकाने वाली हैं। हिडमा का प्रोटोकॉल बाकी नक्सली नेताओं से बिल्कुल अलग और बेहद कड़ा था। खास खाना और…
ISIS Link Exposed in CG: एटीएस ने रायपुर और भिलाई से आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो नाबालिगों को दबोचा है। वहीं जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों अरबी भाषा सीख रहे थे और ISIS Link Exposed in CG: आईएसआईएस से जुड़े दोनों नाबालिग आरोपी अरबी भाषा सीख रहे थे। जांच के दौरान एक ग्रुप चैट में देश-विदेश और भारत के कई राज्यों की कई इंस्टाग्राम आईडी की पहचान की गई है। यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त प्रकरण से जुड़े एक किशोर द्वारा अरबी भाषा सीखने की कोशिश की जा रही थी। ताकि वह बाहरी लिंक से सीधे…
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या के नाम पर रायपुर निवासी एक शादीशुदा 40 वर्षीय व्यक्ति हेमन्त अग्रवाल और उसकी मां लीला अग्रवाल द्वारा 21 वर्षीय युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पहले तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती को पढ़ाने के नाम पर रायपुर ले गए और डेढ़ साल तक प्रताड़ित करते रहे। किसी तरह युवती वहां से भागकर भिलाई पहुंची तो आज फिर आरोपी उसे जबरदस्ती घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले साथ ले गया। जिसके बाद कुरूद निवासी…
रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर में क़त्ल की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक हैवान सौतेले पिता पर दो साल के मासूम बच्चे का क़त्ल किये जाने का सनसनीखेज आरोप लगे है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता समेत मृतक बच्चे की माँ को भी हिरासत में ले लिया है। फ़िलहाल घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह लोमहर्षक वारदात कबीरनगर थाना क्षेत्र के हीरापुर के सतनामीपारा इलाके की है। जानकारी के अनुसार इस वारदात को सौतेले पिता आकिब खान ने अंजाम दिया है। बताया जा है कि, आरोपी पिछले 15…
रायगढ़: खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपाली में मंगलवार 18 नवंबर को एक युवक द्वारा की गई भीषण दोहरी हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पड़ोसी रहने वाले भीखम पटैल (25) ने अचानक रत्थूराम पटैल (70) के घर में घुसकर उन पर, उनकी पत्नी फोटो बाई (60) और बेटी खीरबाई (45) पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रत्थूराम और खीरबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फोटो बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहित एफएसएल टीम और पुलिस बल घटना स्थल…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई कैबिनेट की बैठक सात बड़े फैसले लिए गए। इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआइजी श्रेणी के ऐसे मकान जिन्हें बेचने के लिए तीन बार विज्ञापन जारी किया जा चुका हो और अब तक नहीं बेचे जा सकें हो, उन्हें किसी भी आय वर्ग के लोगों को बेचने की अनुमति दे दी गई है। इन मकानों की बिक्री पर आय वर्ग की कोई बाध्यता नहीं होगी, जिससे बिक्री नहीं होने वाले मकानों का उपयोग बढ़ सकेगा। इसके साथ ही बल्क परचेज की भी अनुमति दी गई है, जिसके तहत कोई…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
