Author: Khem Lal Sahu
पेंड्रा। सिवनी मार्ग में स्थित मझगवां गांव के पास सुबह तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, वहीं दो को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मझगावं में हादसा उस समय हुआ जब तीन लोग बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, इससे एक युवक की मौके पर ही…
कोरबा: कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कबीर चौक में तहसीलदारों से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से तीन की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में हुई है। Korba Latest Crime News: पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनाते रहे। आरोपियों ने जुलूस के दौरान नारे भी लगाए – “जुर्म करना पाप…
रायपुर: CG Assembly Special Session छत्तीसगढ़ विधानसभा में 18 नवंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। ह सत्र इसलिए खास होगा क्योंकि इसमें 25 साल की विधानसभा यात्रा पर विशेष चर्चा की CG Assembly Special Session आपको बता दें कि यह सत्र पुराने विधानसभा भवन की अंतिम कार्यवाही के रूप में आयोजित होगा। यानी इस दिन के बाद विधानसभा की कार्यवाही पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। विधायकों के अनुभव और संसदीय परंपराओं पर चर्चा विधानसभा सचिवालय के अनुसार, यह सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा और पूरे दिन चलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के…
बिलासपुर: Katha Vachak Video Viral बिलासपुर जिले में एक कथावाचक के विवादित बोल से बवाल मच गया है। सतनामी समाज कथावाचक के खिलाफ लामबंद हो गया है। आक्रोशित सतनामी समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कथावाचक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Katha Vachak Video Viral दरअसल, मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आरोप है कि कथा के दौरान…
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने मंगलवार को अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नए प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की। नए सचिवों का ऐलान (Indian National Congress news) पार्टी के आदेश के अनुसार श्रीनिवास बी.वी. को गुजरात कांग्रेस कमेटी का AICC सचिव नियुक्त किया गया है। संजना जाटव को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है।
राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरंग थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड खाद्य अधिकारी संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। Raipur rape case रिटायर्ड अफसर का काला सच पीड़िता की शिकायत के अनुसार साल 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान संजय दुबे से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फोन पर भी संपर्क होने लगा। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता। आरोप है कि साल 2021 में आरोपी कई…
बोड़ला। थायराइड कैंसर से जूझ रही पत्नी, चलने-फिरने की शक्ति खत्म, सरकारी मदद सीमित, इलाज महंगा लेकिन पति अब भी उम्मीद के सहारे सफर में है। बोड़ला ब्लॉक के रेंगाखार क्षेत्र के नगवाही गांव में रहने वाले किसान समलू मरकाम अपनी पत्नी कपूरा मरकाम को इलाज के लिए बाइक पर लकड़ी की पटिया बांधकर गांव-गांव, अस्पताल-अस्पताल तक ले जा रहे हैं। दोनों की यह विवशता दिल को झकझोर देती है। आर्थिक संकट ऐसा कि डॉक्टर-हॉस्पिटल और दवाओं के खर्च के सामने जीवन की पूरी कमाई और जमीन भी कम पड़ गई। अब न पैसे बचे, न साधन, पर पति का हौसला…
महासमुंद: : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है. ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है. (छत्तीसगढ़ में 60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार). जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को थाना बसना पुलिस को…
दुर्ग : भिलाई के सेक्टर 7 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी की वारदात हुई है. एक ही क्लास के दो छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से पीठ और कंधे पर घातक वार कर दिया. घटना में घायल छात्र को उसके पिता ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. इसके बाद घायल के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है. मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. (भिलाई के स्कूल में चाकूबाजी) जानकारी के मुताबिक, सोमवार को रेलवे कॉलोनी निवासी ऑटो चालक रमेश महतो के बेटे रवि महतो…
गरियाबंद : पुश्तैनी जमीन का हक मांगने परिवार सहित मुरहा नागेश कड़कती ठंड में जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में बीती रात से भूख हड़ताल पर बैठ गया है. इधर मुरहा की जमीन ढूंढने कलेक्टर ने एसडीएम-तहसीलदार समेत 10 लोगों की टीम गठित की है, जो गांव में बंदोबस्त सुधार में जुटी है. दरअसल, अमलीपदर तहसील के खरीपथरा गांव निवासी मुरहा नागेश के नाम से खसरा क्रमांक 1/83 में दर्ज 2.680 हेक्टेयर रकबा पर मोती राम एवं अन्य लोगों ने कब्जा करने की कोशिश किया. अगस्त माह में मुरहा इसी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने भूख हड़ताल पर बैठा था. तब…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
