Author: Khem Lal Sahu
Today Live Breaking News and Updates 5th November 2025: नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। ‘H फाइल्स’ नाम से होने जा रही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है, जब अगले ही दिन बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर राहुल…
रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस ने अपनी ST सलाहकार परिषद और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से 8 प्रमुख आदिवासी कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है। कवासी लखमा को मिली अहम जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कवासी लखमा, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, उन्हें भी इस परिषद में सदस्य बनाया गया है। लखमा को शामिल किए जाने को कांग्रेस संगठन ने आदिवासी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
बिलासपुर: बिलासपुर के पास मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं। घायलों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसका इलाज जारी है और उसके पिता की मौत हो चुकी है। हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें दुर्घटना के कारण की जानकारी दी गई है। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि ऐसा लग रहा था कि पैसेंजन ट्रेन ने रेड सिग्नल पार कर लिया था। रेलवे के अधिकारियों की ओर…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। इस हादसे में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास हुआ, जहां एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में शुरुआत में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन देखते ही देखते ये आंकड़ा बढ़ गया और मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं इस ट्रेन हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जानकारी सामने…
भिलाई। एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी द्वारा अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने के नाम पर 26 किसानों से करीब 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले में पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी विकास सोनी और उसके सहयोगी मधु पटेल के विरुद्ध धारा 420,34,120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की अभी भी जांच कर रही है। 26 किसानों से 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटा निवासी चंद्रिका पटेल ने धमधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम परसकोल निवासी मधु…
रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दिग्गजों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे यह चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। सत्ता में वापसी के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से अनुभवी नेताओं की फौज उतार दी है। एनडीए ने इस बार चुनावी प्रबंधन में कोई कसर नहीं छोड़ी है, और छत्तीसगढ़ से भाजपा नेताओं की बड़ी टीम को मैदान में उतारा गया है। यह दिखाता है कि पार्टी संगठनात्मक ताकत और क्षेत्रीय नेतृत्व के हस्तांतरण की रणनीति पर काम कर…
रायपुर : राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मधुमेह (शुगर) रोगियों को दी जाने वाली दवा ‘मेटफार्मिन 500 मिलीग्राम ग्लिमिप्राइड 2 मिलीग्राम’ के उपयोग पर रोक लगा दी है। विभाग को इस दवा की गुणवत्ता संबंध में रायपुर और बलौदाबाजार से शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद दवा निगम ने सभी जिलों को इसे मरीजों को न देने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश दवा निगम मुख्यालय से 31 अक्टूबर को जारी पत्र के आधार पर निकाला गया है। निर्देश के अनुसार दवा बनाने वाली कंपनी हीलर्स लैब की बैच संख्या एमजीसी-506 (निर्माण तिथि जुलाई 2024,एक्सपायरी जून 2026) की दवाओं पर रोक…
Special Intensive Revision SIR: नई दिल्ली: 12 राज्यों में आज से SIR यानी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्य शामिल हैं। इस तरह 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव एसआईआर की शुरुआत करने जा रही है। राज्यों में यह प्रक्रिया अगले साल के 7 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगी। बता दें कि, जिन राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है, कुल 51 करोड़ मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में आज से SIR…
बिलासपुर: राशन कार्डधारियों को अब ई-केवाईसी के लिए परेशान होने की आवश्यता नहीं है, क्योंकि एनआइसी द्वारा तैयार एप मेरा ई-केवाईसी के जरिए घर बैठे ही आधार और अन्य जानकारी राशन कार्ड में अपडेट की जा सकती है। खाद्य विभाग ने उचित मूल्य दुकान संचालकों को एप का प्रचार कर लोगों को घर बैठे ई- केवाईसी अपडेट करने में सहयोग करने और एप चलाने का तरीका सिखाने का निर्देश जारी किया है। ताकि लोग इस डिजिटल सुविधा का उपयोग कर सकें। ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है खाद्य विभाग ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों पर रोक…
रायपुर: जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को बधाई दी है। आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट तौर पर टीम का हिस्सा रही है। कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी रही भारतीय टीम का हिस्सा इसको लेकर सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि ”भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि के लिए भी अत्यंत विशेष है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में हमारा छत्तीसगढ़ भी सहभागी रहा है। कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट,…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
