Author: Khem Lal Sahu
रायपुर: भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण में मुआवजा वितरण के दौरान हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में तीन लोकसेवकों को एसीबी–ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल (नायकबांधा), लेखराम देवांगन (टोकरो) और बसंती घृतलहरे (भेलवाडीह) शामिल हैं। यह कार्रवाई ब्यूरो में दर्ज अपराध के तहत की गई है। प्रकरण में आरोप है कि साल 2020 से 2024 के बीच रायपुर–विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकॉनॉमिक कॉरिडोर (भारतमाला परियोजना) के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान शासन को भारी आर्थिक हानि पहुंचाई गई। कई तरह से धोखाधडी की गई. आरोपों के अनुसार, लोकसेवकों ने भू-माफियाओं और…
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने भारतमाला परियोजना घोटाले के आरोपित राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। ये सभी अधिकारी ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के प्रकरण में आरोपित हैं। कोर्ट ने क्या कहा. चीफ जस्टिस रमेशचन्द्र सिन्हा की सिंगल बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। जिन आरोपितों की याचिकाएं खारिज हुई हैं, उनमें तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू, लेखराम देवांगन, लखेश्वर प्रसाद किरन, शशिकांत कुर्रे, डीएस उइके, रोशन लाल वर्मा और दीपक देव शामिल हैं। साहू के अलावा बाकी सभी आरोपित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी हैं। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने इन…
रायपुर: प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने 1 जनवरी 2025 की तिथि में मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 11 लाख 5,391 बताई थी। इसमें 1 करोड़ 4 लाख 27,834 पुरुष, 1 करोड़ 6 लाख 76,821 महिला और 736 तृतीय जेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि एसआईआर को लेकर पुरानी और…
राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की शुद्धता के लिए खास पहल शुरू की है। इसके तहत “Systematic Investigation and Removal” यानी SIR प्रक्रिया लागू की जा रही है, जिसमें मतदान सूची से उन नामों को हटाया जाएगा जो गलत तरीके से जोड़े गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। मुख्य बिंदु. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर BLO (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं की गिनती करेंगे। गलत, दोहराव या मृत व्यक्तियों के नाम चिह्नित कर सूची से हटाने का अभियान चलाया जाएगा। आयोग ने सभी BLO, पर्यवेक्षक और अधिकारियों को कड़ी निगरानी और समयसीमा में अभियान…
भिलाई: रिसाली निवासी एक बुजुर्ग दंपती को स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत ऑनलाइन करने के प्रयास में बड़ी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। इंटरनेट पर शिकायत का नंबर सर्च कर कॉल करना उनके लिए महंगा साबित हुआ। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 5 लाख 91 हजार 496 रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ऐसे दिया घटना को अंजाम नेवई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोनोसीजा चटर्जी (आयु 61 वर्ष), निवासी प्लॉट नंबर 85, फेस-6, मैत्री नगर, रिसाली, ने बताया कि 22…
जगदलपुर: जिले के करपावंड में बिहार के रोहतास जिले की बेटी सृष्टि उर्फ प्रिया गुप्ता ने लगातार ससुराल पक्ष के मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर बीते दिन छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रिया ने मौत से पहले पेपर में सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता को वाट्सएप पर भेजा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सृष्टि की शादी करपावंड के सत्येंद्र गुप्ता से 11 वर्ष पहले हुई थी। सृष्टि के दो छोटे बच्चे 11 साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। जेठ और सास ने निर्वस्त्र कर पिटाई की शादी के बाद से ही…
कोरबा। एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) के एक कर्मचारी से नौकरी से निकालने का भय दिखाकर 11 लाख रुपये की उगाही का मामला सामने आया है। आरोपी ने एसपी और एसईसीएल अधिकारियों के नाम का हवाला देकर कर्मचारी को लगातार धमकाया। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला. साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड की बलगी कॉलोनी में रहने वाले दीनदयाल (59 वर्ष), जो बलगी परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में प्रवीण झा नामक व्यक्ति ने फोन कर…
रायपुर। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। भिलाई की थोटा संकीर्तना ने इस चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। संकीर्तन दुर्ग जिले के चरोदा भिलाई तीन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जी केबिन चरोदा की रहने वाली है। उसकी इस उपलब्धि से जी केबिन चरोदा के लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में आयोजित हुई, जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और…
रायपुर : राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी इलाके में रविवार रात बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए वेलनेस स्पा सेंटर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 20 से 25 की संख्या में आए बदमाशों ने खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताया और स्पा संचालक से “प्रोटेक्शन मनी” की मांग की। संचालक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने सेंटर में तोड़फोड़ की और करीब सवा लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। स्पा सेंटर संचालक सन्नी मनमानी ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे सभी बदमाश अचानक स्पा…
बेमेतरा। स्थानीय थोक कपड़ा व्यापारी बंटी सलूजा के पुत्र क्रिस सलूजा ने रविवार शाम अपनी डिफेंडर गाड़ी से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। घटना में एक व्यक्ति जीवन राम साहू की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या दो से तीन हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों को कुचलने के बाद आरोपी क्रिस सलूजा अपने घर जाकर छिप गया। जब पीड़ित और स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो व्यापारी बंटी सलूजा ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि लोगों को…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
