Author: Khem Lal Sahu
कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक के साथ पाई गई। वह युवक से विवाह करने पहुंची थी। जैसे ही स्वजन को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत मंदिर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। युवती के स्वजन ने उसके नाबालिग होने का दावा किया, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मां ने बताया कि युवक 19 साल का है। देश में लड़के की विवाह की उम्र 21 साल निर्धारित है। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज इस मामले में…
Crime News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोटा क्षेत्र और बिलासपुर के खमतराई में सघन जांच की गई। CG Crime News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोटा क्षेत्र और बिलासपुर के खमतराई में सघन जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई में 38 लोगों को मीटर बायपास और सीधे लाइन से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 7 लाख रुपये से अधिक का बिल जारी किया गया है। अभियान कार्यपालक…
Iran-Israel War: बमबारी और फ्लाइट कैंसिल होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी कर दूतावास के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं.. Iran-Israel War: अमरीका और ईरान संघर्ष के कारण खाड़ी देशों के अनेक एयरपोर्टों को बंद कर फ्लाइटों को कैंसिल करने से बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं। रायपुर से गए भार्गव व्यास ने बताया कि पूरे अबूधाबी में दहशत का माहौल है। अमरीका और इजराइल के हमले को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद करा दिया गया है। शटडॉउन की स्थिति के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। केवल फोर्स के…
Raipur Protest News: छत्तीसगढ़ के विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते अधिकारियों पर आरोप भी लग रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले कुछ संगठन ऐसे भी हैं जो पिछले एक साल से डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में दिव्यांगजन, रसोइया संघ, डीएड अभ्यर्थी शामिल हैं। Raipur Protest News: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 साल से धरने पर दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ एवं प्रदेश भर के दिव्यांगजन अपनी लंबित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 26 मार्च 2025 से…
CG Fraud News: तीर्थ यात्रा कराने का झांसा देकर तीन लोगों से ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपी से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। दो धाम की तीर्थ यात्रा कराने के नाम रजिस्ट्रेशन, हेलीकाप्टर किराया ले लिया। पीडि़तों को हरिद्धार बुला लिया। वहां आरोपी मिला ही नहीं। उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक विमल श्रीवास आयकर विभाग में काम करते हैं। विमल अपने दो साथियों सच्चिदानंद होता और भूपेंद्र सिंह के साथ दो तीर्थ की यात्रा में जाने की प्लानिंग की थी। इसके लिए उन्होंने फेसबुक…
रायपुर। राज्य के सरकारी स्कूलों में 48 हजार से ज्यादा और कॉलेजों में ढाई हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। आने वाले 2030 तक सरकारी स्कूलों और कॉलेजों 40 प्रतिशत अन्य शिक्षक भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके पहले पर्याप्त संख्या में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी दिख रहे हैं। आलम है कि सरकार ने स्कूलों में पांच हजार और कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दी है। स्कूली शिक्षकों के लिए भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अक्टूबर में होंगी। वहीं कॉलेजों की भर्ती के लिए अब तक…
बिलासपुर। सकरी तहसील के ग्राम लोखंडी में एक मुआवजा घोटाला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग विधवा दूजबाई के हक का पांच लाख, 12 हजार का मुआवजा साहब की एक कलम ने पड़ोसी के नाम से बना दिया। अरपा भैंसाझार परियोजना और नेशनल हाईवे के लिए दूजबाई की जमीन अधिग्रहित की गई है, लेकिन सरकारी नक्शे में हुई हेरफेर ने उन्हें पाई-पाई के लिए मोहताज कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ अपील करने के बावजूद महीनों से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जमीन कागजों पर पड़ोसी की दिखने लगी ग्राम लोखंडी की रहने वाली 70 वर्षीय दूजबाई बेवा…
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसको अपना लेने से आप गर्मी के प्रकोप से होने वाली बीमारियों से बच जाएंगे, तो चलिए जानते हैं उन समर केयर टिप्स (health tips for summer) के बारे में. Health tips : सत्तू को पानी में मिलाकर पीने से शरीर एनर्जेटिक होती है. Summer care tips : गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है त्वचा (skin), बाल (hair) और पेट (stomach) से जुड़ी. इस मौसम में सूरज का तापमान चरम पर होता है, ऐसे में बाल, त्वचा और पेट का बुरा हाल हो जाता है. आज हम आपको कुछ…
रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा निवासी 27 वर्षीय किशोर सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही राजफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। आरोपियों में लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप और मृतक की पत्नी शामिल हैं। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए थार वाहन से टक्कर मारकर साजिश रची गई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को मृतक के भाई…
प्रेमनगर। जिला सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जीआई तार से बाड़ी घेरकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित करने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया प्रेमकुमारी पति विनोद राजवाड़े, निवासी ग्राम पिवरी थाना रामानुजनगर, ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पूर्व अपने मायके ग्राम महेशपुर आई थीं। 28 फरवरी 2026 की रात उनके भाई नर्मदा राजवाड़े (32), निवासी ग्राम महेशपुर, घर के पास स्थित हैंडपंप पर हाथ धोने…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
