Author: Khem Lal Sahu
कोरबा। इंटरनेट मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2024 में सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र की सीएसईबी कॉलोनी का है। इंटरनेट के जरिए दोस्ती शासन की ओर से लोक अभियोजन अधिकारी मोहन सोनी ने बताया कि कॉलोनी निवासी प्रवीण डहरिया ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक युवती से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने पर उसने युवती को पसंद करने की बात कही और विवाह का वादा किया। इसी भरोसे पर वह युवती को…
रायपुर। प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन में बढ़ी तपिश, रात में भी कम नहीं हो रही गर्मी दिन के समय तेज धूप और गर्म…
ईरान से एक युग के अंत की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई (86 वर्ष) की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मृत्यु हो गई है। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। तेहरान स्थित कंपाउंड पर भीषण हवाई हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला शनिवार, 28 फरवरी, 2026 की तड़के तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और रणनीतिक कार्यालय (कंपाउंड)…
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी युवती और उसके नाबालिग बेटे को नारी निकेतन से मुक्त करने की मांग वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि महिला का भारत में कोई अभिभावक नहीं है और वह अवैध रूप से यहां रह रही है, इसलिए उसकी सुरक्षा और भलाई के लिए नारी निकेतन में रखना उचित है। पुलवामा घटना के बाद में पति-पत्नी को बिलासपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। याचिकाकर्ता का दावा और सरकार का पक्ष मामला उस समय सामने आया जब बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति ने खुद को महिला का पति बताते हुए…
रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी का है, जहां एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को समता कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा वाहन को रोका गया। वाहन में एक बड़ा थैला रखा हुआ था। तलाशी लेने पर थैले में भारी मात्रा में नकद रकम मिली। वाहन में सवार युवक ने पूछताछ…
रंगों का त्योहार होली अब केवल हुड़दंग और चटख रंगों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शहर के लोगों में अब अपनी सेहत और त्वचा को लेकर बड़ी जागरूकता देखी जा रही है। यही कारण है कि इस बार शहर के बाजारों में केमिकल वाले पक्के रंगों की जगह हर्बल और आर्गेनिक गुलाल ने ले ली है। बाजार में बढ़ी मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी प्राकृतिक रंगों का भारी स्टाक जमा किया है। पिछले कुछ वर्षों के अनुभवों ने लोगों को डराया है। पक्के रंगों में मौजूद कांच के कण, लेड और खतरनाक केमिकल्स न केवल त्वचा…
बिलासपुर: मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। युवती के शव को स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के प्रेमी और परिवार वालों को गिरफ्तार करने मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम…
रायपुर: होली के पहले घर जाने के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग कराने वाले यात्रियों से जमकर लूट की जा रही है। आम दिनों में जहां का किराया 1000-1200 रुपये लगता है। वहां का टिकट बुक करने में तीन हजार रुपये तक लग रहा है। बता दें छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजी-मजदूरी और नौकरी के लिए यहां आते हैं। जो होली त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी और भीड़ की वजह से यात्री पहले से बस बुकिंग कर अपनी यात्रा सुरक्षित कर रहे हैं। लेकिन यात्रियों की इस…
रायपुर: प्रदेश में पिछले लंबे समय से शिक्षक भर्ती (CG Teacher Recruitment) की घोषणा के बाद अब अंततः इसे लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। व्यापमं की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। इन परीक्षाओं से संबंधित अन्य नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने प्रदेश की चुनावी तस्वीर ही बदल दी है। ड्राफ्ट रोल में 27.34 लाख नाम हटाए जाने के बाद 13 फरवरी तक महज 2.95 लाख लोगों ने ही दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। साफ है कि अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक मतदाता कम हो सकते हैं। एसआईआर से पहले प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। 23 दिसंबर को प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही 27,34,817 नाम हटाए गए और मतदाताओं की संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। अब तक मिले…
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.
