Author: Khem Lal Sahu

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग की परेशानी हुई। लैडिंग के दौरान यात्री विमान रवने में अचानक उछल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पायलट ने तुरंत विमान को फिर से हवा में ले गया। पायलट की सूझबूझ और अनुभव के कारण विमान की सुरक्षित रफ लैडिंग कराकर बड़ा हादसा टाल दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। क्या तकनीकी खराबी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।…

Read More

एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में रैली दिनांक 11/02/2026 को निकालेगी। उनका कहना है कि ये नियम उच्च शिक्षा में समानता और जवाबदेही बढ़ाएंगे। सभी समाज के समर्थन में होगा रैली – मुंगेली में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के संयुक्त मोर्चे ने यूजीसी बिल के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करेगी । – कृषि उपज मंडी मुंगेली से कलेक्टर कार्यालय मुंगेली तक रैली निकाली जाएगी । – मुंगेली में एससी, एसटी और ओबीसी ने संयुक्त रूप से यूजीसी के समर्थन में रैली निकाली जाएगी । – एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग…

Read More

 रायपुर। सोमवार सुबह रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में भैंसा गांव के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलती अवस्था में थी तभी अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी। यात्रियों…

Read More

खैरागढ़। सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को जिला कार्यालय के सामने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। अधेड़ की पहचान गंडई कटंगी निवासी शीतलाल निर्मलकर के रूप में हुई है। न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध, कलेक्ट्रेट परिसर में मची अफरा-तफरी शीतलाल अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और खुद पर…

Read More

रायपुरःछत्तीसगढ़  के शराब प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर है। राज्य सरकार कीआबकारी नीति  में बदलाव कर दिया है। ये नियम एक अप्रैल 2026 से लागू होंगी। राज्य सरकार ने इसके तहत देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर ड्यूटी दरें बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में हो सकती है। नई आबकारी नीति के तहत ड्यूटी दरों को लेकर छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।  जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने देसी और विदेशी दोनों तरह की शराबों के लिए अलग-अलग ड्यूटी निर्धारित की है। यह अब कीमत के आधार…

Read More

भारत दुनिया के उन देशों में से है, जहां अपराध से जुड़ी ज्यादातर घटना या तो दबा दी जाती हैं या फिर बाहर आ ही नहीं पातीं। हालांकि, कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनकी पूरी कहानी सोचने पर मजबूर कर देती है कि एक अफसर कैसे पूरे सिस्टम का सीना गर्व से चौड़ा कर देता है। ऐसी ही कहानी आईपीएस अफसर Mallika Banerjee की है, जिन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं। घर-घर सेल्सवुमन बनकर शुरू हुआ मिशन 2016 में छत्तीसगढ़ में तैनाती के दौरान आईपीएस अधिकारी मल्लिका बनर्जी…

Read More

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और रात में ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड फिर से असर…

Read More

जशपुरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो मे शहर के कुछ लोग एक बुजुर्ग बीमार महिला को हाथ ठेला मे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मे दावा किया जा रहा है कि 108 से एम्बुलेंस ना मिल पाने के कारण, मरीज की जान बचाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। वहीं सीएमएचओ डॉ जीएस जात्रा का कहना है कि तकनीकी कारणों से ऐसी स्थिति बनी और महिला का उपचार जारी है। बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले शहर के दरबारी टोली निवासी वेद प्रकाश तिवारी ने नई दुनिया को बताया कि बुजुर्ग महिला…

Read More

 रायपुर: राज्य सरकार इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है। इस बार 160 लाख टन खरीदी का लक्ष्य तय किया गया था। अंतिम दिन शुक्रवार की रात नौ बजे तक 139 लाख टन खरीद (Total dhan kharidi) हुई थी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी विगत वर्ष की तुलना में करीब 9 लाख क्विंटल कम हुई है। वर्ष 2024-25 में 149 लाख टन धान की खरीदी हुई थी। प्रदेश में 15 नवंबर 2025 से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी शुरू की गई थी। इसके बावजूद सभी…

Read More

बीजापुर। बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने 25–30 किलो वजनी दो शक्तिशाली आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए। पुलिस के अनुसार गुरुवार को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छसबल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी–लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान लंकापल्ली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आइईडी का पता चला। जांच में सामने आया कि माओवादियों ने इन आइईडी को कमांड स्विच सिस्टम…

Read More