Author: Khem Lal Sahu

बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) की टीम को अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से फायरिंग की पुष्टि हुई है। क्षेत्र दुर्गम और संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है…

Read More

 रायपुर। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। DRI की टीम ने 270 ग्राम कोकीन के साथ एक यात्री को हिरासत में लिया है, जो नाइजीरियन मूल का युवक बताया जा रहा है। आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई DRI अधिकारियों को पहले से ही आरोपी के रायपुर पहुंचने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने एयरपोर्ट के भीतर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर यात्री को रोककर पूछताछ की।…

Read More

बारामती: महाराष्ट्र के बारामती से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था। प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण विमान हादसे का शिकार: इसी दौरान विमान ने जैसे ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की, अचानक तकनीकी समस्या या संतुलन बिगड़ने के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि अभी तक यह…

Read More

राजगढ़। खेलो इंडिया-खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 के तहत राजगढ़ के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर आयोजित किया गया कार्यक्रम अव्यवस्थाओं से घिरा नजर आया। यहां पर शाम के लिए प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गईं, जिसके कारण अंधेरे में मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में पुरस्कार बांटे गए। बच्चों को घरों के लिए लौटने के लिए वाहनों के इंतजाम भी नहीं किए गए थे, जिससे दूर-दराज से आए बच्चे परेशान होते रहे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान पर खेलो इंडिया-खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 का आयोजन किया गया थाकार्यक्रम में नरसिंहगढ़। खिलचीपुर, पचोर, जीरापुर सहित…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पीएम पोषण योजना (PM Mid-Day Meal Scheme) के तहत कार्यरत रसोइयों का अनिश्चितकालीन आंदोलन अब मानव त्रासदी में बदलता नजर आ रहा है। आंदोलन के दौरान अब तक दो महिला रसोइयों की मौत हो चुकी है, जिससे रसोइया संघ और आंदोलनरत कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। संघ ने इन मौतों के लिए शासन की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है। दुलारी यादव की तबीयत बिगड़ी धरना स्थल पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के सलधा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ रसोइया दुलारी यादव बीते 29 दिसंबर 2025 से रायपुर में चल…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। वर्ष 2023 में लगभग 6,000 कांस्टेबल पदों पर हुई भर्ती से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक आगे किसी भी प्रकार के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। यह मामला वर्ष 2023 में जारी कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन से जुड़ा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। फिजिकल टेस्ट के दौरान डेटा रिकार्डिंग का कार्य शासन द्वारा आउटसोर्स पर टाइम्स टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को सौंपा गया था।…

Read More

प्रदेश में मनरेगा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी तारतम्य आज ग्राम पंचायत देवरीमुंडा में मनरेगा मजदूरों से मुलाकात कर मनरेगा में हो रहे बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।12 जनवरी से 26 फरवरी तक चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार जिलों और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पथरीय ब्लॉक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मनरेगा के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का तरीका भी प्रतीकात्मक और संदेश देने वाला रहा, जहां…

Read More

भाटापारा (बलौदाबाजार)। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण विस्फोट होने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की खबर मिलने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट के कोल कीलन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आए अधिकांश मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के…

Read More

मोहला। विकासखंड के सांगली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राधेश्याम नेताम की शर्मनाक करतूत एक बार फिर सामने आई है। मोबाइल चोरी की यह दूसरी घटना है, जो इस बार सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर मोहला पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ तत्काल एफआइआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को आरोपित शिक्षक राधेश्याम नेताम ने मोहला स्थित बघेल परिवहन सुविधा केंद्र में शटर खोलकर काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। सुबह संचालक द्वारा मोहला…

Read More

 रायपुर। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की एक सरकारी शराब दुकान से चार कर्मचारियों के अपहरण की घटना सामने आई है। बुधवार शाम दो गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और चार कर्मचारियों को जबरन गाड़ियों में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, अपहरण की सूचना मीडिया में आने के बाद आरोपियों ने देर रात कर्मचारियों को छोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी दुकान पहुंचे और पुलिस को सकुशल लौटने की जानकारी दी, लेकिन अब तक पूरे मामले में थाने में कोई औपचारिक शिकायत…

Read More