Author: Khem Lal Sahu

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नए सिरे से तिथि की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी से नामांकन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। 12 फरवरी को मतदान होगा। दूसरे दिन 13 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि चुनाव के लिए संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पूर्व में घोषित तिथियों को रद करते हुए नए सिरे से चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व की तिथियों को रद्द करने के पीछे कारण भी बताए…

Read More

बिलासपुर: गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कोनी के रामायण नगर कालोनी में अचानक गूंजी एक चीख ने पूरे इलाके को दहला दिया। पटेल निवास की दूसरी मंजिल से आग की लपटों में घिरा आयुष यादव बाहर निकला और बचाओ…बचाओ…चिल्लाने लगा। हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्र यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। शोर सुनते ही मकान मालिक और पड़ोसी दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आयुष गंभीर रूप से झुलस चुका था। आयुष को कोनी पुलिस की मदद से तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 एक्टिवा चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने मुख्य आरोपित सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित गाड़ी को चोरी कर आस-पास की पर्किंग में छिपा देते थे। कुछ दिन का समय बीतने के बाद उसे सस्तेदाम में बेच देते थे। गाड़ी का नंबर भी हटा देते थे। मास्टर चाबी से करता था चोरी पुलिस जांच में सामने आया कि बोरियाकला मुजगहन निवासी…

Read More

बीजापुर: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में गुरुवार को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े कुल 52 माओवादियों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा को त्यागते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 21 महिलाएं शामिल हैं, जो लंबे समय से माओवादी संगठनों में सक्रिय थीं। कई संगठनों से जुड़े थे आत्मसमर्पित माओवादी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (एओबी) डिवीजन और माड़ डिवीजन से जुड़े हुए थे। इनमें माड़ डिवीजन का डीवीसीएम लक्खू कारम उर्फ…

Read More

पथरिया – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद मुंगेली जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में 14 जनवरी 2026 को AICC की ओर से एक औपचारिक अधिसूचना जारी की गई, जिस पर महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर हैं। यह निर्णय कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर के युवा चेहरा मुकेश मिरी के अध्यक्ष बनने…

Read More

मुंगेली – मोदी सरकार द्वारा मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पुरे प्रदेश में विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है। जिसको लेकर 10 जनवरी को मुंगेली जिले के लिए पत्रकार वार्ता प्रभारी बनाये गये अरूण वोरा ने पत्रकारों से रूबरू होकर जानकारी दी । इस दौरान उन्होने कहा कि मनरेगा की मूल आत्मा खत्म करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जायेगा । इसी कडी में पुराना बस स्टैण्ड में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रेमचंद…

Read More

 कवर्धा। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण को लेकर कबीरधाम जिले में गंभीर मामला सामने आया है। विपणन विभाग के आंतरिक मिलान में खुलासा हुआ है कि जिले के संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की शॉर्टेज पाई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस भारी कमी के लिए जिम्मेदार अफसरों की ओर से चूहा, दीमक, कीट-पतंग और मौसम के प्रभाव को कारण बताया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं और संभावित हेराफेरी के संकेत भी सामने आए हैं। उठाव…

Read More

रायपुर। राज्य में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद गहरा गया है। संसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने को घोषणा कर दी। मंगलवार की शाम इंटरनेट पर वायरल इस सूचना के बाद स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंदर जोत सिंह खालसा ने इंटरनेट मोहिया पर भ्रामक प्रचार बताते हुए मोर्चा खोल दिया। पूरे प्रकरण में बड़ी चुनौती केया रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी…

Read More

खैरागढ़। जिले के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रार्थना सभा से ठीक पहले स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक-एक कर बच्चे चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे। अचानक हुई इस घटना से स्कूल स्टाफ और बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चों ने खाया था रतनजोत का फल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल खुलने से पहले पहुंचे करीब 19 बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास लगे रतनजोत (कैस्टर ऑयल) के जहरीले पौधे का फल खा लिया था। फल खाने के कुछ ही…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मोपका स्थित 132/33 केवी विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में सब स्टेशन परिसर धुएं और ऊंची लपटों से घिर गया। इस घटना का सीधा असर शहर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा और बिलासपुर के आधे से अधिक हिस्सों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय सब स्टेशन से तेज आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें उठने लगीं। आग सबसे पहले ट्रांसफार्मर और उससे जुड़े विद्युत उपकरणों तक…

Read More