Author: Khem Lal Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सोमवार को बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग में लंबे समय से कार्यरत 17 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को उप निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और अनुभवी अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से लिया गया है। वरिष्ठता और विभागीय मापदंडों के आधार पर चयन पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, यह पदोन्नति अधिकारियों की वरिष्ठता, उनके सेवा अनुभव और कड़े विभागीय मापदंडों के आधार पर दी गई है। जारी की गई सूची…

Read More

Chhattisgarh Congress: कांग्रेस में जल्द ही अलग अलग पदों पर नियुक्तियां होने वाली है। इनमें मंडल, ब्लॉक और वार्डों में अध्यक्षों का चयन होगा। इसे लेकर पार्टी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है Chhattisgarh Congress: कांग्रेस अब चुनावी मोड पर आने से पहले से मंडल, ब्लॉक और वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। इसके बाद ही चुनावी मोड को वार्ड स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस सृजन अभियान के तहत वार्डों में कांग्रेस के जिला स्तर के वरिष्ठ नेता कांग्रेसियों की बैठक लेकर एक राय बनाकर वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे। फिलहाल कांग्रेस की जिला कमेटियों में मंडल और ब्लॉक…

Read More

Budget 2026-27: बजट चर्चा में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक मुख्य बजट प्रस्तावों और नवीन मद प्रस्तावों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ चर्चा होगी। बताया गया है कि मंत्री अपने विभागों से संबंधित नई योजनाओं के प्रस्ताव पेश करेंगे। Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 का बजट बनाने की प्रक्रिया निर्णायक दौर में आ पहुंची चुकी है। आज से महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा होने जा रही है, जो 6 जनवरी से शुरू होकर 9 तक चलेगी। फिलाहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की चर्चा का समय तय नहीं हुआ है। मंत्री स्तरीय बजट…

Read More

दुर्ग। भिलाई क्षेत्र में संचालित चार राशन दुकानों में स्टाक से एक लाख 63 हजार क्विंटल चावल कम मिला है। शुक्रवार को खाद्य आयोग के अध्यक्ष की मौजूदगी ने खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उक्त राशन दुकानों की जांच की। जांच के दौरान दुकानों में मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन भी नहीं होना पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य विभाग द्वारा इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा शुक्रवार को भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान खाद्य विभाग का अमला उनके साथ मौजूद…

Read More

रायपुर: प्रदेश के युवाओं के लिए वर्ष 2026 सरकारी नौकरी (CG Government Jobs 2026) की नई उम्मीदें लेकर आया है। व्यापमं ने इस वर्ष के लिए अपनी तैयारी पूरी करते हुए परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2026 में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य और तकनीकी विभागों सहित विभिन्न सरकारी महकमों में कुल 12 हजार पदों पर भर्ती (CG Government Job vacancies) की जानी है। व्यापमं (CG Vyapam Jobs) द्वारा जारी समय-सारणी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में नया उत्साह भर दिया है। इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित भर्ती शिक्षा विभाग…

Read More

 कोंडागांव: कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG 06 GD 1942) का डीजल खत्म हो गया था। जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। अंधेरा होने के कारण युवकों को दिखा नहीं।…

Read More

अंबिकापुर। तीन राज्यों की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में धान तस्करी के एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का राजस्व एवं पुलिस बल ने राजफाश किया है। प्रकरण में कुल नौ लोगों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इनमें से चार लोगों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इसके पहले भी किसानों के नाम पर समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने वाले पिता-पुत्र को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था। उनके पास के किसानों से जुड़े दस्तावेज तथा हस्ताक्षरित चेक जब्त किए गए थे। अंतरराज्यीय धान तस्करी गिरोह को राजफाश करने का…

Read More

बीजापुर: माओवादियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट में 18 अगस्त को डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनके बलिदान को सम्मान देते हुए पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, बीजापुर शाखा द्वारा उनकी धर्मपत्नी पूजा नाग के नाम 1.10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक 29 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डा. जितेन्द्र कुमार यादव के हाथों सौंपा गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक आफ इंडिया बीजापुर शाखा के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित…

Read More

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सेदम गांव निवासी एक किसान परिवार से गड़ा सोना निकलवाने और बेटी पर जादू-टोना होने का डर दिखाकर कथित तांत्रिक ने 13 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित किसान ने बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर कथित तांत्रिक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। उसके द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबरों को जांच के दायरे में रखा गया है। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम निवासी किसान महेंद्र सिंह पैकरा (37) ने पुलिस को बताया कि पांच अक्टूबर की…

Read More

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए लगभग छह करोड़ रुपये कीमत का 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। प्रकरण में ट्रक को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित धनवार वनोपज नाके (बेरियर) पर की गई। इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चलते बेरियर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी…

Read More