NH 130 Road: छत्तीसगढ़ के देवभोग में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर 74 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क केवल 74 दिनों में ही बह गई। पहली बारिश में ही सड़क पर दरारें और गड्ढे पड़ गए, जिससे निर्माण की घटिया गुणवत्ता उजागर हुई है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस लापरवाही पर भारी आक्रोश में हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
देवभोग : एनएच 130 मदांगमुड़ा से देवभोग उड़ीसा बॉर्डर तक बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। सड़क का निर्माण कार्य केवल कुछ माह पहले पूरा हुआ था, लेकिन पहली बारिश में ही यह बह गई। इस घटना ने सड़क की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर दिया है।




