बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के चूराघाट एनीकट में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक रेलवे अधिकारी और उनके साले की नहाते समय दुखद मौत हो गई। दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुवारों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम रेलवे अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि साले की तलाश अब भी जारी है।


