CG NEWS : मनरेगा बचाओ अभियान के तहत पथरीय ब्लॉक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुंडन कर किया मनरेगा में हो रहे बदलाव का विरोध
पथरीय ब्लॉक में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मनरेगा को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मजदूर हितों की अनदेखी और मनरेगा के नियमों में किए गए बदलावों को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ अभियान केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
Add A Comment
Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.



