पथरिया – दो अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अनेक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे स्वच्छता , आत्मनिर्भर भारत , स्वदेशी अपनाने घर घर दस्तक प्रमुख रहे इस दौरान नगर सहित गाँव गाँव मे राष्ट्र महापुरुष महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शस्त्री को याद किया गया,
इस अवसर पर लौदा भाजपा मंडल के ग्राम खपरी मे ग्राम चौपाल लगाया गया जिसमें मुंगेली जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवम आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला सहसंयोजक हरिशंकर वर्मा शामिल हुए और ग्राम खपरी के घर घर जाकर स्वदेशी एवम आत्मनिर्भर भारत के बारे में जनजागरूकता का प्रयास किये ।
इसके पहले ग्राम में ग्रामीणों के बीच राष्ट्र के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का बखान किया गया इसके उपरांत ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की आवश्यकता पर आधारित व्याख्यान दीये उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर स्थानीय उत्पादों की खरीदी और बिक्री को प्रोत्साहित करने की अवधारणा को स्वीकार करना होगा, अंग्रेजो से आजादी के संघर्ष में स्वदेशी आंदोलन ने बड़ी भूमिका निभाई थी आज भी राष्ट्र को विकसित करने के लिये स्वदेशी आंदोलन की आवश्यकता है तभी हमारा देश आत्मनिर्भर होगा और विदेशी बाजार के उठाव चढ़ाव से प्रभावित नही होगा उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया ।
मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी ने अपने गृह ग्राम खपरी में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से स्थानीय बाजार को प्राथमिकता की बात करते हुए कहा कि भाजपा के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत आंदोलन में एक ग्रामीण की सहभागिता ही इसे सफल बनाएगी उन्होंने इस पुनीत कार्य मे सहभागिता की अपील की ।
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा , मंडल के अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी मंडल उपाध्यक्ष हुकुम सिंह ठाकुर, महामंत्री अरुण साहू सरपंच आकाश बंजारे ,महेंद्र जयसवाल, शुभम मिश्रा भोली राम साधे राम बदी राम प्रदीप साहू अमित बंजारे सोनू साहू रामू साहू सूरज पतले बृजबिहारी सुभाष बंजारे दुकाला बाई यादव बसंती जांगड़े ओंकारेश्वरी पूनम यादव सभी उपस्थित हुऐ और कार्यक्रम को संपन्न बनाए.


