पथरिया
नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 12 से निर्वाचित होकर आई कांग्रेस की महिला पार्षद रंजीता ओंकार यादव को नगर पंचायत पथरिया का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा मे निर्देश पर जिला महामंत्री संजय यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए रंजीता यादव को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया।
अपनी नियुक्ति पश्चात् पार्षद यादव ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत मे जनहित के मुद्दे उठाना और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता होंगी।
रंजीता यादव कांग्रेस के पूर्व पार्षद ओंकार यादव की धर्मपत्नी है, जो कांग्रेस के अनुभवी और वरिष्ठ कार्यकर्ता है।
नियुक्ति पश्चात् कांग्रेस पार्षद दीपक साहू, प्रकाश भार्गव, लल्ली मनोज निषाद, प्रिया विष्णु बघेल, हसीब खान एवं कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी।