अज्ञात लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि विधायक खुशवंत साहेब नवागढ़ से रायपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई है।
बेमेतरा जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। रायपुर के आरंग विधानसभा सीट से विधायक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव किया गया है। इस घटना में भाजपा विधायक बाल बाल बचे हैं, लेकिन उनकी कार से शीशे टूट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भोईनभाठा चौक के पास हुई है। अज्ञात लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि विधायक खुशवंत साहेब नवागढ़ से रायपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद विधायक गुरु खुशवंत बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पहुंचे हैं, जहां बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू से बातचीत कर रहे।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है,