पथरिया — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंटर सिटी मॉल में 25 जून को आयोजित मिस राजधानी 2025 प्रतियोगिता में बिलासपुर की होनहार प्रतिभागी वैभवी सिंह ठाकुर ने जूनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वैभवी की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। वैभवी सिंह ठाकुर, उम्र 14 वर्ष, श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल, उस्लापुर, बिलासपुर की छात्रा हैं व अभिषेक नगर, मंगला, बिलासपुर की निवासी हैं। उनके पिता पंकज सिंह ठाकुर और माता शिक्षिका रंजना सिंह ठाकुर है। वैभवी की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया और उन्हें विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों और किशोरियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उषा बारले, मोहन सुंदरानी सर, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता दीपक साहू और लोकप्रिय गायक सोनी सर मंच पर मौजूद थे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गौरवमयी बना दिया। इसके पूर्व, 15 जून 2025 को सेंटर सिटी मॉल, रायपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया सीजन 4 के ऑडिशन में भी वैभवी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से आए विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने चार आयु वर्गों — 5–7, 8–10, 11–13, और 14–16 — में भाग लिया। वैभवी ने 14 से 16 आयु वर्ग में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुईं। यह फिनाले जनवरी 2026 में मुंबई में आयोजित होगा। वैभवी की इन उपलब्धियों से वह प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं में गिनी जाने लगी हैं। परिवारजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैभवी का सपना एक दिन बड़े मंचों पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है। जिलेवासी भी उसकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। बिलासपुर से निकली यह चमकती प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच की ओर अग्रसर है। उम्मीद है कि मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भी वैभवी शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी। उसकी इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पत्रकार, शिक्षको सहित परिवार व समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।
बिलासपुर की वैभवी सिंह ठाकुर ने बढ़ाया जिले का मान, मिस राजधानी 2025 जूनियर कैटेगरी में जीता खिताब
Related Posts
Add A Comment

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher
Contact Us
Address:
Ward No. 11, Village – Baina, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India
Email:
mormati.in@gmail.com
Contact Number:
+91 78985 90004
Important Pages
© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.