मुंगेली छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले व दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस पर अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में कथित अफीम की खेती का मामला जोरदार तरीके से गूंजा. हुए सरकार पर दोषियों को बचाने और मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश को ‘धान का कटोरा’ बनाने वाली पहचान को सरकार ‘अफीम का कटोरा’ बनाने में लगी है. इस मुद्दे पर नारेबाजी कर भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया
कांग्रेस का आरोप – अफीम खेती को मिल रहा सरकारी संरक्षण
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा ने कहा कि राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर अफीम की खेती कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में नशे का जाल फैल रहा है और शासन के संरक्षण में यह अवैध खेती हो रही है. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सरकार की नीतियों से यह ‘अफीम का कटोरा’ बनता जा रहा है.