छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, जहां बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें से 49 नक्सलियों पर 1 करोड़ 6 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 22 महिला नक्सली भी शामिल हैं.
Naxalite Surrender in Bijapur: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. बीजापुर जिले में 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये के इनामी 103 नक्सलियों ने दशहरा के अवसर पर हथियार छोड़ दिए और मुख्यधारा में लौट आए. बता दें कि बीजापुर में इस वर्ष कुल 410 नक्सलियों सरेंडर किया है. समर्ण करने वाले माओवादियों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. उन्होंने अपने हथियार भी सुरक्षाबलों के हवाले कर दिए हैं. इसके अलावा जिले में ही गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया. उसका शव और हथियार बरामद हो गया है. मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.
आत्मसमर्पण करने वाले 49 माओवादियों पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. हथियार डालने वाले माओवादियों में 22 महिलाएं भी शामिल हैं.