Girl murder to knife attack: शहर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित पेट्रोल पंप में युवक ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, आस-पास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
अंबिकापुर : शहर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती की दशहरे के दिन दिनदहाड़े एक युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक पेट्रोल भराने के बहाने वहां पहुंचा था। जब युवती उसके पास पहुंची तो युवक ने बाइक से चाकू निकालकर उस पर वार किया। युवती भागने लगी तो युवक ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया और मुख्य मार्ग पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी ने करीब 20-25 बार युवती के पीठ पर वार किया। घटना देख आस-पास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाया और पकडक़र गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ रहे 2 लोगों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया। यह घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला पे्रम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी विद्यावती उर्फ भारती टोप्पो पिता हीरालाल टोप्पो 28 वर्ष (Girl murder to knife attack) अंबिकापुर के चोपड़ापारा काली मंदिर के बगल में स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। गुरुवार की सुबह करीब 12.45 बजे वह ग्राहकों के वाहनों में पेट्रोल डाल रही थी।
इसी दौरान चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुलसीकला निवासी योगेंद्र पैंकरा 32 वर्ष बिना नंबर की बाइक से वहां पहुंचा। उसने युवती को बाइक में पेट्रोल भरने कहा। युवती जैसे ही उसके पास पहुंची, उसने बाइक से चाकू निकालकर युवती पर प्रहार कर दिया। चाकू (Girl murder to knife attack) युवती को नहीं लगी और वह जान बचाकर भागने लगी।
