CG NEWS बिलासपुर : तखतपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषक पशु की हत्या कर मांस की बिक्री और खरीद-फरोख्त
में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में बी.एन.एस. की धारा 299, 60, 13, 111 एवं
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गौवध करने वाले 2
आरोपियों के साथ-साथ गोमांस खरीदने और सहयोग करने वाले अन्य 10 लोगों को भी पकड़ा है। सभी आरोपियों को
न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।इस मामले में पुलिस ने केवल गोवध अधिनियम ही नहीं लगाया बल्कि आरोपियों की संगठित गतिविधियों को देखते हुए संगठित अपराध की धारा 111 BNS भी जोड़ी है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण सिंह उर्फ अरुण पास्टर, राजेश दयाल उर्फ राजेश मसीह, मुकेश दयाल उर्फ मुकेश
मसीह, साउल मसीह, संजय खेस, किशोर मसीह, लीला मसीह, राजेंद्र लहरे उर्फ राजेंद्र मसीह, सुनील टंडन, अभिमन्यु ओगरे
उर्फ भोलू, गुलाम रजा खान उर्फ डब्बू और मुन्ना मसीह उर्फ राजकुमार मसीह शामिल हैं।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस
कार्रवाई की सराहना की है।

 

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version