रायपुर। राजधानी में रविवार की रात नशे में कार चला रहे आरोपित राजू मित्रा ने पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा किया। खुद को प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपित का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है कि मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, थोड़ा बहुत पिया हूं, छोटा मोटा चालान लेकर छोड़ देते। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित की कार जब्त कर ली।

आरोपित की कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें प्रसारित

घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर आरोपित की कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें भी प्रसारित हो रही हैं। तेलीबांधा क्षेत्र में माल के सामने पुलिस की औचक जांच चल रही थी। रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रहे थे।

चाबी मांगने पर किया विवाद और दी धमकी

कार चला रहे आरोपित राजू मित्रा को रोका गया, और जांच की गई तो शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी की चाबी मांगी तो आरोपित भड़क गया। उसने पुलिस से बहस करते हुए खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताया और कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।

हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। खुद को संगठन का जिलाध्यक्ष बताया आरोपित ने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल में खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है। साथ ही कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जो अब प्रसारित हो रही हैं।

137 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई

पुलिस ने 28 मार्च की रात विशेष अभियान चलाकर कुल 137 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की। वहीं जनवरी से अब तक करीब 1,400 मामलों में नशे में वाहन चलाने करने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version