व्यापारी धोखाधड़ी केस में बरती गई बड़ी लापरवाही

टीआई व दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एसपी वैभव बेंकर ने कुसमी टीआई और वहां पदस्थ 2 प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि टीआई ने दोनों प्रधान आरक्षकों को व्यापारी से धोखाधड़ी के एक केस में बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए पश्चिम बंगाल भेजा था। यहां दोनों प्रधान आरक्षकों के गंभीर अनर्गल क्रियाकलाप में शामिल होने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई ललित यादव व दोनों प्रधान आरक्षकों विष्णुकांत मिश्रा व प्रांजुल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लिया है। तीनों को बलरामपुर में लाइन अटैच किया गया है।
वैभव बेंकर, एसपी, बलरामपुर: दोनों पुलिसकर्मी वहां अवैध कार्य करते पकड़े गए थे, इसकी सूचना पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस द्वारा दी गई थी। प्रथम दृष्टया लेन-देन का भी मामला परिलक्षित हुआ है। इस आधार पर टीआई व दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version