अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पर्दे पर पहले ही धमाल कर चुकी है। उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अब 17 साल बाद एक बार फिर से दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी। उनकी आगामी फिल्म का टाइटल काफी यूनिक है।

 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को सालों बाद एक बार फिर से पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस सुपरहिट जोड़ी ने तकरीबन 4 से 5 फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही।

अक्षय कुमार और सैफ ने लास्ट साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ काम किया था। फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन उनकी जोड़ी लोगों को पसंद आई। अब ये दोनों सुपरस्टार्स 17 साल बाद एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा, इस पर से भी पर्दा उठ चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियदर्शन और फिल्म की पूरी टीम का ऐसा मानना है कि ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ बनकर तहलका मचाने वाले सैफ और अक्षय की फिल्म के लिए इससे बेस्ट कोई और टाइटल नहीं हो सकता था। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक टाइटल पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्मों की बात करें तो दोनों की जोड़ी 1994 में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में सबसे पहले दिखाई दी थी, जिसके गाने बहुत ही फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने ये दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही और कीमत जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर हमने कॉमेडी करते हुए तो बहुत देखा है, लेकिन पहली बार थ्रिलर फिल्म में हीरो और विलेन के बीच के घमासान को प्रियदर्शन की फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version