बिलासपुर: Bilaspur Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 24 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में 20 गौवंशों की मौत हो गई है जबकि 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घटनाएं तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से हुई हैं।
Bilaspur Accident News: पहली घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। बिलासपुर-रतनपुर हाईवे में गतौरी के पास सड़क पर बैठे गौवंशों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 8 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही थी कि उसी दौरान दूसरी बड़ी घटना सामने आई।
Bilaspur Accident News: दूसरी घटना मस्तूरी क्षेत्र की है। मस्तूरी-अकलतरा नेशनल हाईवे पर भदौरा गांव के पास, एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे 18 से अधिक गौवंशों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि कई गौवंश ट्रेलर से घसीटते चले गए, कुछ वाहन के नीचे ही फंस गए। इस घटना में 12 गौवंशों की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी ट्रेलर चालक को पकड़ लिया जो नशे में धुत्त मिला। इस दर्दनाक घटना से गौरक्षकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version