रायपुर  : कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों (CG Congress district president) को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों पर पुनः भरोसा जताया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह बदलाव आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने और संगठन को पुनर्गठित करने के उद्देश्य से किया गया है।

नए जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होंने कहा था कि जल्द ही सूची जारी होगी। उनके लौटते ही सूची जारी कर दी गई है।

पदस्थापना सूची जारी होने के बाद नए नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया था।

फीडबैक लेकर तैयार किया गया था पैनल

एआइसीसी ने सभी जिलों के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने जिलों में न सिर्फ दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की थी, बल्कि सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और पत्रकारों से फीडबैक लेकर छह-छह नामों का पैनल तैयार किया था। (CG congress district new president list)

  • बालोद- चंद्रकेश कुमार हिरवानी

  • बलौदाबाजार- सुमित्रा घृतलहरे

  • बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला

  • बेमेतरा- आशीष छाबड़ा

  • भिलाई शहर- मुकेश चंद्राकर

  • बीजापुर- लालू राठौर

  • बिलाईगढ़- सारंगढ़- तारा चंद्र देवांगन

  • दुर्ग ग्रामीण- राकेश ठाकुमर

  • जगदलपुर शहर- सुशील कुमार मौर्य

  • कोरबा ग्रामीण- मनोज चौहान

  • कोरिया- प्रदीप कुमार गुप्ता

  • मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर- अशोक श्रीवास्तव

  • मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी- सुरजीत सिंह ठाकुर

  • मुंगेली- घनश्याम प्रसाद वर्मा

  • रायगढ़ ग्रामीण- नागेंद्र नेगी

  • सरगुजा – बालकृष्ण पाठक

इन जिलों में बने नए अध्यक्ष.

  • बलरामपुर- हरिहर प्रसाद यादव

  • बिलासपुर सिटी – सिंधाशु मिश्रा

  • बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री

  • दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी

  • धमतरी – तारणी चंद्राकर

  • दुर्ग सिटी – धीरज बकीवाल

  • गरियाबंद – सुखचंद्र बेसरा

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु

  • जांजगीर-चांपा – राजेश अग्रवाल

  • जशपुर – यूडी मिंज

  • कांकेर – बसंत यादव

  • कवर्धा – नवीन जयसवाल

  • खैरागढ़- गंडई -छुईखदान – कोमल दास साहू

  • कोंडागांव – रवि घोष

  • कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर

  • महासमुंद – द्वारिकधीश यादव

  • नारायणपुर – राजेश कुमार दिवान

  • रायगढ़ शहर – शशांक यादव

  • रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन

  • रायपुर ग्रामीण – पप्पू बंजारे

  • राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार

  • राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव

  • सक्ती – रश्मि गभेल

  • सुकमा – हरिश लखमा

  • सूरजपुर – शशि सिंह कोर्राम

बता दें कि जिला अध्यक्षों के चयन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को दूर रखा गया था। शीर्ष नेतृत्व की ओर से गुटबाजी या सीनियारिटी के आधार पर नहीं बल्कि लोगों में लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के आधार पर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


घनश्याम वर्मा के दुसरे कार्यकाल पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

  जारी सूची में घनश्याम वर्मा का नाम आते ही जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। सूचना मिलते ही उनको बधाई देने का शिलशिला शुरू हो गया। तीनों ब्लाक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हे फोन पर एवं उनके निवास पर जा बधाईयां दी ।

वही घनश्याम वर्मा ने अपनी नियुक्ति को लेकर ए आई सी सी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उपर जताय गये भरोसे पर खरा उतरूगा और जिले में कांग्रेस की मजबूति के लिए अनवरत कार्यरत रहूं ।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version