कोरबा में रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है.जिसमें टीवी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं.
कोरबा : कोरबा शहर के घंटाघर ओपन थिएटर में राष्ट्रीय स्तर के रामलीला का मंचन हो रहा है. रामलीला के कलाकार भी काफी मंझे हुए हैं. कुछ तो टीवी एक्टर्स हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल में काम किया है, तो कुछ ऐसे कलाकार हैं. जो 10 वर्षों से भी अधिक समय से रामलीला का मंचन कर रहे हैं. इन सभी से हमने खास बातचीत की. हमने ये जानने का प्रयास किया कि आज के समय में रामायण और रामलीला का कैसा प्रतिसाद उन्हें मिलता है. मंच पर इन किरदारों को निभाना कितना चुनौती पूर्ण होता है. लोग किस तरह से रिएक्ट करते हैं. कलाकारों ने ईटीवी भारत से खुलकर बात की और बताया कि रामायण के किरदारों को निभाना कितना चुनौतीपूर्ण रहता है.
आज के समय में रामायण बेहद जरूरी
रामलीला के प्रोड्यूसर शिरीष राज पुरोहित खुद मंच पर भरत का किरदार निभाते हैं. शिरीष कहते हैं कि रामलीला करते वक्त जो कैरेक्टर हैं. उन्हें हम भगवान मानते हैं. जैसा की हमारे शो में जो राम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. वो मुंबई से आए हैं. जब वो राम के कॉस्ट्यूम पहन लेते हैं तो हम उन्हें भगवान ही मानने लगते हैं. उनके चरण छूते हैं. फिर अंतरात्मा से हम स्टेज पर रामलीला का प्रदर्शन करते हैं. तब हमें दर्शकों का प्रतिसाद मिलता है.

देश में किए अब तक 175 शो
शिरीष ने बताया कि उन्होंने देश भर में 175 शो किए हैं. रामलीला आज के परिवेश में करना अत्यंत आवश्यक है. जब रामायण में प्रभु श्रीराम अयोध्या छोड़कर गए थे तब उनके साथ सभी चले गए. केवट, सुग्रीव सब अवतार थे सब चले गए. लेकिन हनुमान को राम ने कहा कि हमने इस युग में राम का अवतार लिया था. लेकिन अब जब तक इस लीला को लोग अपने जीवन में ना उतार लें,जब तक पृथ्वी पर लोग राम को मानते हैं तब तक तुम रहना. राम को जब मानना लोग बंद कर दें, तब तुम पृथ्वी से चले जाना. राम ने कहा था कि दुश्मन भी हो तो रावण की कैटेगरी का हो. छोटी-मोटी बात में किसी से नाराजगी नहीं होनी चाहिए.
टीवी एक्टर्स ने किया परफॉर्म