रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह और रात में ठंड का अहसास बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड फिर से असर दिखा रही है। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन में धूप चुभने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी ऐसा है कि सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version