थानखम्हरिया। नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से जाली नोटों का प्रचलन बढ़ गया है। सोमवार को सब्जी मंडी में एक ही सीरियल नंबर के 100 रुपये के 10 और 200 रुपये के 5 नोट मिलने से गिरोह की सक्रियता की पुष्टि हुई है।
करीब 10 वर्ष पूर्व भी नगर में भारी मात्रा में नकली नोट मिले थे, जिसकी अब पुनरावृत्ति हो रही है।
असली जैसे दिखते हैं नोट
बाजार में मिले जाली नोट हूबहू असली जैसे दिखते हैं और साधारण फोटोकॉपी के बजाय प्रिंट किए हुए प्रतीत होते हैं। तकनीकी विसंगतियों के कारण इनके नकली होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने जारी की अपील

