रायपुर:  जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को बधाई दी है। आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट तौर पर टीम का हिस्सा रही है।

कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी रही भारतीय टीम का हिस्सा

इसको लेकर सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि ”भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल पूरे देश  के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि  के लिए भी अत्यंत विशेष है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में हमारा छत्तीसगढ़ भी सहभागी रहा है। कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Raipur News, ”इससे पहले वह  महिला क्रिकेट टीम और छत्तीसगढ़ अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण और उनकी विशेषज्ञता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है। छत्तीसगढ़ की यह बेटी आज पूरे देश का मान बढ़ा रही है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा छत्तीसगढ़ गर्वित है। आपको छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। ”

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version