Special Intensive Revision SIR: नई दिल्ली: 12 राज्यों में आज से SIR यानी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्य शामिल हैं। इस तरह 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव एसआईआर की शुरुआत करने जा रही है। राज्यों में यह प्रक्रिया अगले साल के 7 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगी। बता दें कि, जिन राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है, कुल 51 करोड़ मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में आज से SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत आज से 3 नवंबर तक एसआईआर संबंधी फॉर्म और डॉक्यूमेंट की प्रिंटिंग होगी। तो वहीं 3 नवम्बर तक किसी एक दिन सभी विधानसभाओं के बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर एक-एक घर तक जाएंगे। एक महीने के दौरान BLO एक-एक घर में तीन-तीन बार जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 9 दिसंबर से लेकर 9 जनवरी तक इस प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक दावा आपत्ति की सुनवाई होगी और 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।

वर्तमान में दो करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता

Special Intensive Revision SIR: छत्तीसगढ़ में वर्तमान में दो करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं। 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं, तो वहीं 38 हजार 338 राजनीतिक पार्टियों के एजेंट और राज्य के 33 जिलों में 467 ARO और AERO है। SIR की प्रक्रिया पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवंत कुमार ने बताया पिछले SIR में 2003 में 1 करोड़ 32 लाख के लगभग मतदाता थे। SIR से पूर्व हमनें तैयारी कर ली थी, जिसके अनुसार 71% मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची से मिलान हो चुका है। यह सब मिलान मैन्युअल थे। BLO जब घर घर जाएंगे तो 25% और वृद्धि होगी।

13 प्रकार के डॉक्यूमेंट दे सकते हैं लोग

उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर व्यक्ति को न्यूमेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होगा तो 13 प्रकार के डॉक्यूमेंट दे सकते हैं, उनका नाम जोड़ दिया जाएगा। यशवंत कुमार ने बताया कि आज कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमडल के साथ बैठक किए हैं। सभी ने SIR की प्रक्रिया पर सहमति जताई है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version