कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक के साथ पाई गई। वह युवक से विवाह करने पहुंची थी। जैसे ही स्वजन को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत मंदिर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

युवती के स्वजन ने उसके नाबालिग होने का दावा किया, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मां ने बताया कि युवक 19 साल का है। देश में लड़के की विवाह की उम्र 21 साल निर्धारित है।

दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज

इस मामले में मारपीट के आरोपों के चलते सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक लड़की लापता हो गई थी। जब स्वजन ने उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह रामपुर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ मां सर्वमंगला मंदिर में विवाह करने गई है।

विवाद बढ़ने पर सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही स्वजन मंदिर पहुंचे, जहां युवक की मां, जो कि मंदिर में निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थी, उससे उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर चौकी ले गई। बाद में उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया।

युवती के स्वजन जब युवक के घर के पास पहुंचे, तो हुई मारपीट

युवती के स्वजन जब युवक के घर के पास पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट भी की गई। सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विभव तिवारी ने कहा है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने भी मामले की जांच कराने की बात कही है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version