रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भारिश भी हुई है। एक तरफ जहां प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, तो वहीं सरगुजा संभाग में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते सरगुजा संभाग के कई डैम और नदी-नाले उफान पर है। वहीं राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में  दिन भर बादल छाए रहे।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Weather Update Today:  मानसून की गतिविधियों पर लगे ब्रेक के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज  जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर और सरगुजा जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version