छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को बड़ा झटका, एक साथ 66 न​क्सलियों ने किया सरेंडर, सभी ने पुलिस के सामने छोड़ा हथियार

बस्तर: CG News छत्तीसगढ़ के सुदूर और कभी नक्सलवाद से कांपते इलाके बस्तर अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर हैं। जिन इलाकों में कभी सिर्फ हथियार और डर का राज था, अब वहां आत्मसमर्पण की लहर दौड़ रही है। यहां के लोग अब विकास की बात कर रहे हैं। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज बस्तर सभांग के अलग अलग जिलों से कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा में 5 नक्सलियों आज सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों ने सुकमा ASP के सामने हथियार छोड़ने का फैसला लिया है। ये नक्सली नीयद नेल्लानार और पुना मारगेम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने को तैयार हुए हैं।नारायणपुर में भी नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम के सुखलाल समेत 8 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया है। सभी माओवादियों ने SP रॉबिंसन गुरिया के सामने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि ये सभी अबूझमाड़ के घने जंगलों में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। इन पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम था।इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 15 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। जिनमें से 5 पर इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये सभी अलग अलग इलाकें में सक्रिय थे।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version