0 कहानी सुनाते-सुनाते धमकी देकर प्रेमी संग भागी पत्नी

कोरबा। नीले ड्रम की कहानी सुना-सुना कर और आत्महत्या की धमकी देकर पति को फंसा देने की बात कहते हुए पत्नी भयभीत करती रही। उसने अपने दांपत्य जीवन में दूसरे युवक को शामिल किया और अंततः दो बच्चे तथा पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ चल निकली। पुलिस चौकी में उसने इसकी लिखित सूचना भी दे दी है। धमकी और पत्नी की हरकतों से परेशान पति ने देश भर के युवकों से अपील की है कि वे कभी भी लव मैरिज के चक्कर में ना पड़ें।

मूलत: सक्ती जिले का निवासी संजय कुमार एसईसीएल की मानिकपुर परियोजना में ठेका कंपनी के अधीन कार्यरत रहा। उसने रुखसाना से करीब 7 साल पहले प्रेम विवाह किया और अपने दायित्वों को भली भांति निभाता भी रहा। इनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन कुछ साल पहले रुखसाना एक अन्य युवक के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई और सोशल मीडिया में उनके बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा।

बीते कुछ महीने से रुखसाना का व्यवहार संजय के प्रति बदल गया था। संजय को शक हुआ और करीबियों से पता चला तो उसने कॉल डिटेल निकलवाया। रुखसाना का अफेयर सूरज महतो नामक युवक से चलने का पता चला जिससे वह घण्टों तक बात करती थी। संजय ने विरोध किया तो उसे आत्महत्या कर फंसा देने की धमकी देने लगी।
संजय ने बताया कि पत्नी उसे‘नीले ड्रम की कहानी सुनाती थी। अप्रैल माह में संजय ने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की। उसे सब कुछ भुला देने और साथ में अच्छे से रहने के लिए बार-बार विनती की लेकिन इसका कोई असर रुखसाना पर नहीं पड़ा और उसने अपने नए प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहते हुए संजय को छोड़ देना स्वीकार किया। संजय और दो बच्चों का साथ छोड़कर रुखसाना नए प्रेमी के संग चल पड़ी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि युवक और युवती दोनों मानिकपुर चौकी आए थे जहां आपसी सहमति से साथ जाने की सूचना दी है।
अब संजय ने देश के तमाम युवाओं से अपील की है कि वह कभी भी लव मैरिज के चक्कर में ना पड़ें।

Share.

Comments are closed.

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version