प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के संकल्प अब सिद्ध होते दिखने लगे हैं: अनुराग सिंहदेव

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने रविवार को “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव मुख्य वक्ता थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। कोरबा जिला प्रभारी गोपाल साहू विशिष्ठ अतिथि थे।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार एक संकल्प के साथ सत्ता में आई थी।अब 2025 तक आते आते सरकार के सभी संकल्प सिद्ध होते दिखने लगे हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी सरकार की 11 वीं वर्षगांठ को भाजपा ने ” संकल्प से सिद्धि तक ” की थीम पर मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि “संकल्प से सिद्धि” मोदी युग का भारत निर्माण है। स्वतंत्रता संग्राम के संकल्प से शुरू हुई भारत निर्माण यात्रा अब आगे बढ़ चुकी है। आज विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और परिश्रम की प्रेरक गाथा है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आपरेशन सिन्दूर ने दुनिया को बता दिया है कि भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और एक महाशक्ति बन चुका है।उन्होंने धारा 370 की समाप्ति के साहसिक निर्णय और छत्तीसगढ़ में चल रहे सफल नक्सल विरोधी अभियान को भारत की निर्णायक शक्ति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संकल्प से सिद्धि तक पखवाड़ा के तहत “विकसित भारत संकल्प सभा”, योग शिविर, चौपाल और डिजिटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक थीम पर एक पखवाड़े में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। भाजपा और पी एम मोदी ने जिन संकल्पों के साथ सरकार बनायी है और जिन्हें सिद्ध करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, वे अब एक एक कर साकार हो रहे हैं। बीते 11 वर्षों में भारत ने अपनी क्षमता और शक्ति का पूरी दुनिया को आभाष कर दिया है। एक पखवाड़े के दौरान पी एम मोदी सरकार की महती उपलब्धियों के साथ ही विकसित भारत की अवधारणा से जन जन को अवगत कराने के कार्यक्रम जमीनी स्तर तक आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ये केवल कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि देश में राम राज्य स्थापना की दिशा में हमारा संगठित प्रयास है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील भी की।

भाजपा के कोरबा जिला प्रभारी गोपाल साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति से ही कोई भी संकल्प सिद्ध होता है। इसलिए आवश्यक है कि संगठन को अफ़हीक से अधिक मजबूत बनाया जाए। सभी कार्यकर्ता संकल्प से सिद्धि तक पखवाड़ा के दौरान बूथ स्तर तक सघन जन सम्पर्क करें और पार्टी की उपलब्धियों – योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। अभियान के कोरबा जिला संयोजक ज्योतिनंद दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सामाजिक परिवर्तन के वाहक हैं। समाज में बदलाव के लिए उन्हें समर्पित भाव से आगे आकर काम करना है। संकल्प से सिद्धि तक पखवाड़े के दौरान सभी सेवा कार्यों और संवाद कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी निभानी है।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, करतला जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, दीपक नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, पार्षद हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं जिले के पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभियान के सह- संयोजक विकास अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल सिंह बग्गा ने किया।

Share.

Comments are closed.

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version