CG NEWS : मुंगेली : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ब्लॉक कांग्रेस कमिटियों का पुनर्गठन किए जाने हेतु प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया था ।
इसी तारतम्य में दिनांक 2/08/2025 को मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन ब्लॉक जरहागांव के ग्राम पदमपुर में मंडल सेक्टर कमेटी गठन हेतु बैठक रखा गया .इस बैठक में पदमपुर बीरगांव मंडल एवं लौदा अमोरा मंडल से मंडल अध्यक्ष हेतु नामों का प्रस्ताव किया गया जिसे पेनल बनाकर ब्लॉक प्रभारी के द्वारा भेजा जाएगा ।
जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा –
इस वर्ष संगठन का वर्ष है इसलिए “संगठन सृजन” के माध्यम से कांग्रेस को मंडल व बूथ स्तर पर सशक्त बनाकर कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे है .
