0 बताई हादसे की भयावह दास्तान

अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 230 यात्रियों सहित 12 क्रू मेंबर, कुल 242 लोग सवार थे।

इस दर्दनाक हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री, 40 वर्षीय भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश, सीट नंबर 11A पर बैठे थे। विश्वास ने अपने बयान में बताया कि टेक-ऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद विमान क्रैश हो गया। उन्होंने कहा, “मेरे भाई अजय दूसरी रो में बैठे थे। टेक-ऑफ के बाद अचानक एक तेज आवाज हुई और विमान क्रैश हो गया। मैं गिर पड़ा और जब उठा तो चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। विमान के टुकड़े इधर-उधर बिखरे थे। मैं डर गया और वहां से भागा।” विश्वास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version