इन जिलों में होगी भारी बारिश
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से जानकारी देते हुए बताया कि, राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग जारी की चेतावनी
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।