शुभमन गिल के बल्ले से इंग्लैंड में खूब रन बरस रहे हैं. एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में गिल ने फिर शतक लगाया है.

भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है. गिल ने ये सेंचुरी 129 गेंदों में बनाई, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के लगाए. गिल ने इस शतक के साथ ही भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सुनील गावस्कर एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे, लेकिन शुभमन गिल ने अब ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

इंग्लैंड में बना दिए 500 से ज्यादा रन

शुभमन गिल का बल्ला इंग्लैंड दौरे पर खूब चल रहा है. एजबेस्टन में ये दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच की दोनों पारियों में मिलाकर गिल ने 350 से ज्यादा रन बना दिए हैं. गिल ने इस दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 387 गेंदों में 269 रन बनाए थे, जिसमें 30 चौके और तीन छक्के लगाए थे. वहीं दूसरी पारी में भी गिल मजबूती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. एजबेस्टन की पिच गिल को पंसद आ रही है. कप्तान दूसरी पारी में 130 गेंदों में 100 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी की थी. भारत के कप्तान ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 227 गेंदों में 147 रन बनाए थे, जिसमें 19 चौके और एक छक्का जड़ा था. हालांकि दूसरी पारी में गिल 16 गेंदों में केवल 8 रन ही बना पाए थे. भारत पहला टेस्ट हार गया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन दिखाया.

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version