पचमढ़ी :जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कैंप में करीब 3 घंटे शामिल रहेंगे। इसके बाद रात 8 बजे जिला अध्यक्ष एवं उनके परिवार के साथ डिनर करेंगे। रात्रि विश्राम पचमढ़ी के रवि शंकर भवन में करेंगे। कल सुबह 11 बजे राहुल गांधी बिहार के लिए रवाना होंगे।

 इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री  एवं भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा और दावा किया कि मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और ‘जेनरेशन जेड’ को स्पष्ट रूप से दिखाएगी कि भाजपा कैसे चुनाव ‘चोरी’ करती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘हमारे पास बहुत सारी सामग्री है। हम इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। हम भारत की ‘जनरेशन जेड’ यानी युवाओं को साफ़ तौर पर दिखा देंगे कि NARENDA MODI चुनाव चुराकर प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चुराती है। हम यह साफ़ तौर पर बता देंगे, इसमें कोई शक नहीं रहेगा।’ उन्होंने बुधवार के अपने संवाददाता सम्मेलन का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘मैंने यह दिखाया कि हरियाणा चुनाव कोई चुनाव नहीं था और बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है।’

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version